How to check ayushman bharat yojana hospital list: भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है, जहां पर अधिकांश आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अगर किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए, तो इलाज में उनका काफी ज्यादा खर्च हो जाता है। कई बार तो पैसे न होने की वजह से वे अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं कर पाते हैं। वहीं कई बार इलाज का खर्चा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि उन्हें कर्ज तक का सहारा लेना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। यह भारत सरकार का एक ऐतिहासिक कदम था, जिसके अंतर्गत देश में करोड़ों लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। देश में अब तक लाखों लोग इस स्कीम का लाभ ले चुके हैं।