फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार में बिकने वाले प्लास्टिक के ये चावल, ऐसे करें पहचान

Mon, 15 Apr 2024 10:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Adulteration In Rice - फोटो : Istock
How To Check Adulteration In Rice: इन दिनों बाजार में बिकने वाली कई खाने पीने से जुड़ी वस्तुओं में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। अगर आप खाने-पीने वाली इन मिलावटी चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दूध, घी, दाल, आटा आदि कई चीजों में इन दिनों जमकर मिलावट की जा रही है। हम में से अधिकतर लोग चावल का नियमित सेवन करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों चावल में भी मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। बीते सालों में बाजार में प्लास्टिक से बने चावल के बिकने के कई मामले सामने निकलकर आए हैं। अगर आप प्लास्टिक से बने इन चावल का सेवन करते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां परेशान कर सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी चावल की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Adulteration In Rice - फोटो : Istock
बाजार में बिकने वाले मिलावटी चावल की पहचान करने के लिए आपको एक गिलास पानी लेना होगा। पानी लेने के बाद आपको उसमें एक चम्मच कच्चे चावल को डालना होगा। यह करने के बाद आपको इसको कुछ देर तक हिलाना है।
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Adulteration In Rice - फोटो : Istock
अगर ऐसा करने के बाद चावल पानी के ऊपर तैरते हुए दिखाई देते हैं। इस स्थिति में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके चावल में मिलावट को अंजाम दिया गया है। 

4 of 5
How To Check Adulteration In Rice - फोटो : Istock
आप लाइटर की मदद लेकर चावल में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको चावल के कुछ दानों को जलाना है। चवाल को जलाते समय अगर उसमें से प्लास्टिक की गंध आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Adulteration In Rice - फोटो : Istock
ऐसे में आपके द्वारा खरीदा गया चावल प्लास्टिक का है। आप गर्म तेल की मदद से भी उसकी वास्तविकता की जांच कर सकते हैं। इसमें आपको चावल को गर्म तेल में डालना है। अगर चावल को प्लास्टिक से बनाया गया है। ऐसे में वह पिघलकर बर्तन के तले पर चिपक जाएगा।

PM Kisan News: इस दिन आ रही पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें