फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Aadhaar Link: क्या आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? तीन स्टेप्स में ऐसे लगाएं पता

Wed, 28 Jun 2023 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Aadhaar PAN Link Status Online - फोटो : Istock
How To Check Aadhaar PAN Link Status Online: पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप यह काम 30 जून, 2023 से पहले नहीं कराते हैं। ऐसे में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन कार्ड के डिएक्टिवेट होने के बाद आपके वित्त से जुड़े कई कामकाज रुक जाएंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लेना चाहिए। गौरतलब बात है कि सरकार पिछले लंबे समय से पैन आधार कार्ड लिंकिंग की डेडलाइन को बढाते आ रही है। हालांकि, इसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में सरकार अब पैन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 1 हजार रुपये की लेट पेनल्टी फीस रही है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनको इस बारे में पता नहीं है कि उनका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं? 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Aadhaar PAN Link Status Online - फोटो : istock
अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस आसान प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसका पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं? आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Aadhaar PAN Link Status Online - फोटो : Istock

स्टेप 1

इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर विजिट करना है। होमपेज ओपन होने के बाद आपको क्विक लिंक सेक्शन में लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त ट्रांसफर होने को लेकर हुआ बड़ा एलान, सरकार इस दिन जारी कर सकती है पैसे

4 of 5
How To Check Aadhaar PAN Link Status Online - फोटो : Income Tax Gov

स्टेप 2

अब स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करके वैलिडेट के बटन पर क्लिक करना है। अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है। ऐसे में इस बारे में स्क्रीन पर लिखा नजर आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Aadhaar PAN Link Status Online - फोटो : istock

स्टेप 3

अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है। ऐसे में आपको 1 हजार रुपये की पेनल्टी देकर 30 जून से पहले पैन को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें