15th Installment Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं पर सरकार द्वारा काफी पैसे भी खर्च किए जाते हैं और साथ ही शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ भी पहुंचाया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने मं 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, अब तक पात्र किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 15वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी योजना से जुड़े हैं, तो जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं। इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा। आप अगली स्लाइड्स में स्टेटस चेक करने के प्रोसेस के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...