फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर बिना डाटा खोए बदलना चाहते हैं नंबर, तो फॉलो करें ये स्टेप्स

Tue, 21 Dec 2021 03:00 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप नंबर कैसे करें चेंज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
व्हाट्सएप देश में ही नहीं बल्की दुनिया भर में मैसेजिंग का लोकप्रिय माध्यम है। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाला ये एप लोगों की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसने हमारे कई काम आसान कर दिए हैं। ऐसे में कई बार लोगों को किसी भी कारण से अपना व्हाट्सएप नंबर बदलना पड़ता है, लेकिन उनको इस बात का डर होता है कि कहीं उनके सारे चैट्स व जरूरी डाक्यूमेंट्स डिलीट न हो जाएं। अगर आपको भी अपना व्हाट्सएप नंबर चेंज करना है? तो ये बहुत आसान है। आप बिना डाटा खोए अपना नंबर आसानी से बदल सकते हैं। कई बार आपको न चाहते हुए भी अपना नंबर चेंज करना पड़ता है। जैसे यदि आप बाहर शिफ्ट हो रहे हैं तो आपको अपना नंबर बदलना पड़ सकता है। ऐसे में व्हाट्सएप के चैट्स व डेटा खोने का डर होता है। लेकिन आपको इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। आप ये आसान स्टेप्स अपनाकर बिना डाटा खोए अपना नंबर बदल सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
व्हाट्सएप नंबर कैसे करें चेंज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • एंड्रॉयड से आईओएस या आईओएस से एंड्रॉयड में व्हाट्सएप चैट्स ट्रांसफर करना भले ही मुश्किल है। लेकिन, बिना डाटा खोए फोन नंबर चेंज करना बेहद आसान है। इसके लिए आपका नया नंबर एक्टिवेट होना चाहिए, क्योंकि आपको इसके लिए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप नंबर कैसे करें चेंज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • सबसे पहले आपको व्हाट्सएप ओपन करके सेटिंग सेक्शन में जाना है। यहां आपको अकाउंट का ऑप्शन नजर आएगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद चेंज नंबर पर जाएं, यहां पर कुछ इंस्ट्रक्शन लिखे होंगे जिसे पढ़ कर आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना है। 

4 of 5
व्हाट्सएप नंबर कैसे करें चेंज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • यहां पर आपको पुराना और नया नंबर देना होगा, और एक बार और नेक्स्ट पर टैप करना है। ये करने के बाद आपके पास एक डिसीजन कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। यहां पर आपसे ये पूछा जाएगा कि क्या आप इस चेंज के बारे में अपने कॉन्टैक्ट को नोटिफाई करना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप नंबर कैसे करें चेंज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • यहां आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑल कॉन्टैक्ट, कॉन्टैक्ट आई हैव या कस्टम के ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। कॉन्टैक्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करने पर आपके व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट इंफो को अपडेट कर दिया जाएगा। इस प्रोसेस के बाद आपका वॉट्सऐप रिस्टार्ट हो जाएगा, साथ ही नए रजिस्टर्ड नंबर के लिए ओटीपी पूछा जाएगा, और इस तरह आपका नंबर चेंज हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें