फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Pay: बड़ा आसान है गूगल पे एप पर यूपीआई आईडी को बदलना, जानें क्या है तरीका

Fri, 08 Jul 2022 10:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Change UPI ID In Google Pay - फोटो : Istock
How To Change UPI ID In Google Pay: यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल पेमेंटिंग क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। पेमेंटिंग के इस सिस्टम ने बेहद ही कम समय में देश में अपना विस्तार किया है। इसने डिजिटल ट्रांजैक्शन को काफी आसान बना दिया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में सामान्य व्यक्ति भी यूपीआई का इस्तेमाल कर पा रहा है। आने वाले समय में यूपीआई ग्लोबल होने वाला है। भारत में पेमेंटिंग के इस सिस्टम की सफलता को देखने के बाद कई दूसरे देश भी यूपीआई सिस्टम को अपने यहां लाने की योजना बना रहे हैं। आज भारत में बडे़ पैमाने पर लोग गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि एप के जरिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गूगल पे एप पर अपनी यूपीआई आईडी को बदल सकते हैं। गूगल पे एप पर यूपीआई आईडी को बदलना काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Change UPI ID In Google Pay - फोटो : istock
यूपीआई आईडी बदलने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल पे एप को ओपन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर अपने प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं। इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट का चयन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
How To Change UPI ID In Google Pay - फोटो : Istock
यहां आपको अपने उस बैंक अकाउंट का चयन करना है, जिसका आप यूपीआई आईडी बदलना चाहते हैं। इस प्रोसेस को करने के बाद आपकी अकाउंट डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगी।

4 of 5
How To Change UPI ID In Google Pay - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर Manage UPI IDs के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स शो होने लगेंगे। आप अपनी इच्छा अनुसार यहां से यूपीआई आईडी बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Change UPI ID In Google Pay - फोटो : iStock
इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपनी यूपीआई आईडी बदल सकते हैं। गूगल पे एप पर यूपीआई आईडी बदलने का प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें