व्यक्ति अपनी सुरक्षा और परिवार के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई सारे निवेश करता है, जिससे भविष्य में उसके परिवार को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो सके। आज भी तमाम प्रकार के निवेशों में से लोग सबसे ज्यादा भरोसा एलआईसी पर करते हैं। जो इतने सालों से लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। साथ ही लोगों को एलआईसी में किया गया निवेश सबसे सुरक्षित लगता है। एलआईसी अपनी पॉलिसी,'जीवन के साथ भी और बाद भी' की वजह से लोगों को काफी पसंद है। इसलिए लोग अपने परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए एलआईसी में हर तरह का निवेश करते हैं। एलआईसी पर लोगों के भरोसे का सबसे अहम कारण ये है कि ये बाजार के उतार-चढ़ाव और जोखिमों से दूर रहता है। इसलिए लोगों को इसमें हानि नहीं होती है। मगर जब भी आप एलआईसी की कोई भी पॉलिसी लेते हैं, तो उसमें नॉमिनी भी जोड़ते हैं। जो आपके बाद उस पॉलिसी का कानूनी तौर पर वारिस होता है। लेकिन कुछ समय बाद लोग अगर अपना नॉमिनी बदलना चाहते हैं, तो एलआईसी इसकी भी सुविधा देती है, जिसको आप एक आसान तरीके से बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...