IRCTC: अमूमन देखा जाता है कि जब भी लोगों को लंबी दूरी का सफर तय करना होता है, तो ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन में कफर्ट सीट, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था भी होती है। वहीं, दूसरी तरफ लोग तो एक शहर से दूसरे शहर ट्रेन के जरिए चले जाते हैं, लेकिन बात जब अपने साथ कोई सामान (बाइक या स्कूटी) ले जाने की हो तो लोग सोच में पड़ जाते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आप अपनी बाइक या स्कूटी को भारतीय ट्रेन की मदद से एक शहर से दूसरे शहर तक अपने साथ ले जा सकते हैं। ये एक सस्ता और अच्छा ऑप्शन है। आप अपने दोपहिया वाहन को पार्सल सर्विस के तहत ट्रेन से भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...