आज के समय स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों ने कई लोगों को सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदने की तरफ आकर्षित किया है। हालांकि, सेकेंड हैंड फोन को खरीदना बजट के हिसाब से तो फायदेमंद है, लेकिन इसको खरीदते समय आपकी जरा सी लापरवाही से आपको एक गलत सौदा मिल सकता है। अक्सर देखन को मिलता है कि लोग आकर्षक कीमत देखकर किसी भी फोन को खरीद लेते हैं।
हालांकि, बाद में पता उन्हें चलता है कि फोन तो चोरी का है, उसकी बैटरी खराब है या उसमें छेड़छाड़ करके अंदर के स्पेयर पार्ट्स को बदला गया है। यह पता चलने के बाद उनके पास पछताने के सिवा और कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। इस कारण स्मार्टफोन को खरीदते समय उसकी असलियत, परफॉर्मेंस और कंडिशन की पूरी जांच करनी जरूरी है।