फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Ticket: खुद बुक करेंगे ट्रेन टिकट तो बचा पाएंगे ब्रोकर को देने वाले एक्स्ट्रा पैसे, जानें तरीका

Sat, 05 Apr 2025 08:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Train Ticket Booking: अगर आप भी ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं तो आपको अतिरिक्त चार्ज उसे देना होता होगा? लेकिन अगर आप खुद ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आप ये पैसे बचा सकते हैं। यहां आप ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खुद कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट? - फोटो : Adobe Stock
How to Book Train Ticket: अगर आप भी ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप अपना ट्रेन टिकट खुद बुक कर सकते हैं, लेकिन आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो ब्रोकर के भरोसे रहता है और उन्हीं से ट्रेन टिकट बुक करवाता है। इसके लिए टिकट की कीमत के अलावा भी अलग से अतिरिक्त पैसे ब्रोकर को देने होते हैं। जैसे, एक थर्ड एसी टिकट पर 500 रुपये तक एक्स्ट्रा लिए जाते हैं। आप अगर खुद से ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो इन पैसों को बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे खुद से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका आप जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
खुद कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट? - फोटो : Adobe Stock
बिना ब्रोकर के ऐसे खुद बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट:-

पहला स्टेप
  • आपको ट्रेन टिकट बुक करना है तो पहले तो अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बना लें
  • इसके लिए सबसे पहले तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं या IRCTC का एप इंस्टॉल कर लें
  • फिर आपको यहां पर 'रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
खुद कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसी जानकारियां भरनी हैं
  • अब अपना यूजर नेम और पासवर्ड बना लें और पासवर्ड को वेरिफाई करवा लें
  • फिर आपसे सिक्योरिटी के कुछ सवाल पूछे जाते हैं जिनका जवाब देना होता है
  • इसके बाद आधार नंबर, जन्मतिथि और जेंडर आदि भरें
  • अब मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरकर दर्ज करें और फिर आपका आईआरसीटीसी अकाउंट बन जाता है

4 of 5
खुद कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अब जब आपका आईआरसीटीसी अकाउंट बन चुका है तो आपको अब यहां पर लॉगिन करना है
  • आप आईडी पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर लें
  • इसके बाद आपको जहां से यात्रा प्रारंभ करनी है स्टेशन चुनना है और फिर गंतव्य स्टेशन भी चुन लें
  • इसके बाद आपको यात्रा की तारीख चुननी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुद कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • फिर आपके सामने ट्रेनों की पूरी सूची आएगी
  • आपको इसमें से स्लीपर, एसी क्लास में जो चुननी है वो चुन लें
  • फिर आपको पैसेंजर का नाम आदि जानकारी भरनी हैं
  • आखिर में आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी है और सबमिट कर दें
  • इसके बाद आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाता है वो भी बिना ब्रोकर के और बिना अतिरिक्त चार्ज के।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें