Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। भारत में ट्रेनों की संख्या यात्रियों की तुलना में काफी कम है। इस कारण ट्रेनों में अक्सर काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार देश में रेलवे नेटवर्क के विस्तार पर काम कर रही है। ट्रेनों में कंफर्म सीट को बुक कराने के लिए कई महीनों पहले ही टिकट कराना होता है। हालांकि, कई बार इतनी ज्यादा मारामारी होती है कि कई महीनों पहले भी टिकट नहीं मिलता है। इस कारण कई लोग यात्रा करने से एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट का सहारा लेते हैं। हालांकि, तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना भी कोई आसान काम नहीं है। तत्काल काउंटर खुलते ही मिनटों में सभी टिकटें बुक हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में तत्काल टिकट को बुक कर सकते हैं।