Suswagatam e-Pass: आपको अपने किसी केस के लिए या अन्य किसी काम के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है, तो अब आपको पास के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब आप ऑनलाइन ही ई-पास लेकर सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुस्वागतम पोर्टल शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि सुस्वागतम वेब आधारित और मोबाइल अनुकूल एप है। उन्होंने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि इस सुस्वागतम पोर्टल को परीक्षण करने के लिए 25 जुलाई 2023 से शुरू किया गया था और 9 अगस्त 2023 तक इसके जरिए प्रायोगिक आधार पर 10,000 से अधिक ई-पास जारी किए गए। ऐसे में अगर आप भी शीर्ष अदालत जाने के लिए ई-पास लेना चाहते हैं, तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...