Train Ticket: हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। बात अगर दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योंहारों की करें, तो इनमें अब लगभग 2 महीने का समय बचा है। पर इन मौकों पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट काफी पहले ही बुक हो जाते हैं, क्योंकि कई रूट ऐसे हैं जिन पर ट्रेन के टिकट मिलने में खासी दिक्कतें आती हैं। दरअसल, अलग-अलग शहरों में नौकरी करने वाले लोग दिवाली और छठ के मौके पर अपने घर जाते हैं, लेकिन इन लोगों की संख्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने में दिक्कतें आती हैं, लेकिन आप चिंता न करें क्योंकि यहां आप कुछ ऐसी बातों को जान सकते हैं जिनका ध्यान रखकर आपको कंफर्म ट्रेन टिकट मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं ये बातें क्या हैं...