How To Get Confirm Ticket Of Train: अगर आप होली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, लेकिन वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है तो यहां हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आपको कंफर्म टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन
1 of 7
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : अमर उजाला
How To Book A Confirm Train Ticket: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ अपने चरम पर पहुंच जाती है। देशभर में काम करने वाले लोग इस रंगों के पर्व को परिवार के साथ मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। ऐसे में ट्रेन टिकट की डिमांड अचानक कई गुना बढ़ जाती है और कंफर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता।
हमेशा की तरह इस साल भी लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है। कई यात्री महीनों पहले टिकट बुक कराने के बावजूद कंफर्म सीट को लेकर चिंतित रहते हैं।
अगर आप भी होली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और अब तक आपका टिकट कंफर्म नहीं हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट ट्रिक्स और सही रणनीति अपनाकर आज भी ट्रेन में कंफर्म टिकट पाया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसी ही काम की टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी यात्रा को आसान बना सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : Adobe stock
तत्काल टिकट के लिए प्रयास करें
अगर आपका रेगुलर टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है तो तत्काल एक अच्छा विकल्प है।
यात्रा की तारीख से एक दिन पहले AC क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे शुरू होती है।
कोशिश करें कि समय से पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉग-इन रहें, पैसेंजर डिटेल पहले से सेव रखें और पेमेंट मोड रेडी हो।
कुछ ही मिनटों में तत्काल कोटा खत्म हो जाता है, इसलिए स्पीड सबसे अहम है।
विज्ञापन
3 of 7
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : Adobe Stock
प्रीमियम तत्काल टिकट पर भी नजर रखें
प्रीमियम तत्काल में किराया सामान्य तत्काल से ज्यादा होता है, लेकिन इसमें वेटिंग लिस्ट नहीं होती।
यानी अगर सीट उपलब्ध है तो टिकट सीधे कंफर्म मिलता है।
होली जैसे पीक सीजन में ये विकल्प थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन समय पर घर पहुंचने का भरोसा देता है।
4 of 7
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : freepik
वैकल्पिक ऑप्शन जरूर चुनें
अक्सर यात्री सिर्फ एक ही ट्रेन पर टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं, जिससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना कम हो जाती है।
बेहतर होगा कि उसी रूट की 2–3 वैकल्पिक ट्रेनों की लिस्ट तैयार रखें।
कई बार कम पॉपुलर ट्रेन या अलग टाइम वाली ट्रेन में सीट उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 7
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : freepik
कनेक्टिंग ट्रेन चेक करें
अगर डायरेक्ट ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है, तो कनेक्टिंग ट्रेन का विकल्प चुनें।
उदाहरण के तौर पर, एक ही रूट को दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग ट्रेन से यात्रा की जा सकती है।
इससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : अमर उजाला
सीनियर सिटीजन और महिला कोटा का लाभ लें
रेलवे सीनियर सिटीजन और महिला यात्रियों के लिए अलग से कोटा देता है।
अगर यात्री इन श्रेणियों में आते हैं तो टिकट बुक करते समय सही ऑप्शन चुनें।