Geyser Alert: सर्दी का मौसम आते ही लोगों को कई तरह की चीजों की जरूरत पड़ जाती है। जैसे- गीजर। वैसे तो मार्च का महीना आ चुका है और ठंड जा चुकी थी, लेकिन पिछले लगभग एक सप्ताह से मौसम ने फिर से करवट बदली है और अब दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। वहीं, बारिश भी लगभग रोजाना ही हो रही है। ऐसे में लोग फिर से गीजर का इस्तेमाल करने को मजबूर हो गए हैं। गीजर का इस्तेमाल पानी गर्म करने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपका गीजर सुरक्षित है? ये सवाल इसलिए भी क्योंकि लोग जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे नुकसान हो सकता है। इसलिए जब भी गीजर खरीदें तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, जिनके बारे में आप आगे जानेंगे। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...