फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra Fraud Alert: अमरनाथ यात्रा के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचकर, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Sat, 04 Jul 2026 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fraud Alert For Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में इस यात्रा के नाम पर कहीं आप ठगी का शिकार न हो जाए? इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI
Fake Amarnath Yatra Registration Scam 2026: बीते दिन यानी 03 जुलाई 2026 से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 02 जुलाई 2026 को यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से रवाना हुआ था और कल यानी 03 जुलाई को श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने बाबा बर्फानी के दर्शन भी किए।

इसी तरह अब ये यात्रा अगले 57 दिन तक चलने वाली है जिसमें एक बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ यात्रा के नाम पर फ्रॉड भी हो सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आखिर ये फ्रॉड क्या है और कैसे होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे होता है अमरनाथ यात्रा के नाम पर फ्रॉड?
  • दरअसल, इसमें यात्रा के रजिस्ट्रेशन के नाम पर जालसाज लोगों को ठगते हैं
  • लोगों को ये कहकर कॉल-मैसेज किए जाते हैं कि वे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं
  • इसके लिए लोगों को अपनी बातों में फंसाया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर जैसे ही लोग उनकी बातों में फंस जाते हैं
  • तो उन्हें रजिस्ट्रेशन लिंक के नाम पर फेक लिंक भेजा जाता है
  • इसके बाद आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन के लिए जाते हैं तो आपके मोबाइल को हैक कर लिया जाता है
  • फिर आपके बैंक खाते को खाली कर दिया जाता है

4 of 5
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें?
  • अगर कोई आपको अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन का लिंक भेजता है, तो उस पर क्लिक न करें
  • जान लें आप श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं
  • साथ ही देश में लगभग 550 बैंक की ब्रांच ऐसी हैं, जहां से आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • इसलिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर आने वाले कॉल-मैसेज पर विश्वास न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
क्या न करें?
  • अगर अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के नाम पर कोई मैसेज या लिंक आए, तो उस पर क्लिक न करें
  • अमरनाथ प्रसाद प्राप्त करने या दान करने आदि के नाम पर आने वाले कॉल-मैसेज पर कभी विश्वास न करें
  • किसी भी तरह के अनजाने लिंक पर क्लिक करने से बचें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें