Waiting Train Ticket Fraud Alert: ट्रेन से रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। अलग-अलग राज्यों में ट्रेनें चलती हैं, लेकिन कई रूट ऐसे हैं जिन पर यात्रा करने के लिए आपको यात्रा से काफी पहले ट्रेन टिकट बुक करवानी पड़ती है।
वहीं, कई लोगों को कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं बल्कि वेटिंग ट्रेन टिकट मिलता है जिसके कंफर्म होने का वे इंतजार करते हैं। पर क्या आप जानते हैं आपके इस वेटिंग टिकट को कंफर्म करवाने के नाम पर स्कैमर्स आपको ठग सकते हैं? चलिए जानते हैं ये ठगी होती कैसे है और आप इस ठगी से कैसे बच सकते हैं...