Loan from Friend: किसी को कभी भी पैसों की जरूरत पड़ सकती है जिसके लिए लोग बैंक से लोन लेते हैं, लेकिन एक चीज और है जो लोग काफी करते हैं और वो है अपने दोस्तों से उधार लेना।
छोटी रकम हो या बड़ी रकम, लोग अपने दोस्तों से उधार ले लेते हैं। पर देखने में आता है कि जब इस पैसे को लोग वापस मांगते हैं तो जवाब मिलता है कि हां कुछ दिन में लौटा देंगे, लेकिन वो समय कभी नहीं आता। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आपका दोस्त आपके पैसों को वापस नहीं कर रहा है, तो आपके पास क्या-क्या कानूनी विकल्प हैं? चलिए जानते हैं नियमों के बारे में...