फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो अपने मोबाइल से ऐसे करें आवेदन, मिलेंगे कई लाभ

Mon, 10 Nov 2025 06:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं जिसके लिए आप योजना में ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं और वो भी अपने मोबाइल से।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Apply: सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। मौजूदा समय में अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि करोड़ों की संख्या में लोग सरकारी योजनाओं से जुड़े हैं और कई तरह के लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अगर आप भी पात्र हैं तो आप भी किसी योजना में आवेदन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप पात्र हैं तो आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इस योजना का उद्धेश्य 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को अच्छी ट्रेनिंग और आर्थिक मदद करना है। आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल से ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आवेदन का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं योजना में लाभ क्या मिलते हैं
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले तो कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग में लाभार्थियों को एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। इसके लिए जब तक ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना लाभार्थियों को 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को अलग से 15000 रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। ये लोन आपको 5 प्रतिशत की सस्ती ब्याज दर पर मुहैया करवाया जाता है। इसमें पहल 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे 18 महीनों में वापस करना होता है। इसके बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी ले सकते हैं और ये आपको 30 महीनों में वापस करना होता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?

ऑनलाइन तरीका
  • अगर आप चाहें तो आप पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर लॉगिन करना है और फिर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे भी कर सकते हैं आवेदन
  • आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आपकी पात्रता चेक होती है, दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और फिर सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें