फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: कौन है इस योजना के लिए पात्र और कैसे करें अप्लाई? यहां जानें सबकुछ एक क्लिक में

Wed, 18 Feb 2026 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं? अगर हां, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और फिर पात्र होने पर आप योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Eligibility: सितंबर 2023 में भारत सरकार ने एक योजना शुरू की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के जरिए सिर्फ उन लोगों को लाभ मिलता है, जो पात्रता सूची में आते हैं। इस योजना का उद्धेश्य सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं बल्कि, कई अन्य तरह से भी मदद करना है।

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अब अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपको भी योजना का लाभ मिले, तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। आप यहां योजना में आवेदन करने का तरीका भी जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप योजना की पात्रता और आवेदन करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना में कौन अप्लाई कर सकता है?
  • पत्थर तराशने वाले, जो लोग मूर्तिकार हैं, धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, अगर आप मालाकार हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तोड़ने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, फिशिंग नेट निर्माता

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना में आवेदन कैसे करें?
  • योजना में आवेदन के दो तरीके हैं पहला है ऑनलाइन और दूसरा है ऑफलाइन
  • इस योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर आप लॉगिन वाले सेक्शन के जरिए लॉगिन करके योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका क्या है आवेदन का?
  • आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है
  • फिर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • इसके बाद सबकुछ सही रहने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें