How To Apply For Domicile Certificate: किसी सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर कई दूसरे जरूरी कार्यों को कराने के लिए हमें विभिन्न दस्तावेजों की खास जरूरत होती है। इन्हीं में एक दस्तावेज डोमिसाइल सर्टिफिकेट है। डोमिसाइल सर्टिफिकेट को मूल निवास प्रमाण पत्र या स्थाई निवास प्रमाण पत्र के नाम से भी जाना जाता है। डोमिसाइल सर्टिफिकेट आपके मूल निवास को प्रमाणित करने का काम करता है। यह काफी जरूरी दस्तावेज है।
आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की तरह यह दस्तावेज भी काफी उपयोगी है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने से लेकर वाहन लेते समय इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेते समय भी इस दस्तावेज की खास जरूरत पड़ती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।