फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनता है या ऑफलाइन? यहां जानें आवेदन का तरीका

Fri, 30 Oct 2026 02:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड सिर्फ उन लोगों का बनता है, जो योजना के लिए पात्र होते हैं
अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Apply: अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और इस योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जानते हैं? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
  • अगर आप ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं और आप यहां से आवेदन कर सकेत हैं
  • आप योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप से भी आवेदन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?

पहला स्टेप
  • सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • फिर अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • अब सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
साल भर मुफ्त इलाज का लाभ
  • आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • ऐसे में पंजीकृत अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें