फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: सरकार देती है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें आप भी कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

Tue, 13 May 2025 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaise Banega: अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Bharat Yojana: देश में कई सारी ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग न सिर्फ जुड़े हैं बल्कि, लाभ भी लेते हैं। इसमें अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं जिन्हें राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक चलाती है। आर्थिक लाभ देने वाली योजना, सब्सिडी वाली योजना या अन्य कोई सामान देने वाली जैसी कई योजनाएं इस सूची में शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

इसके लिए पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनता है और इसी कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और इस इलाज का खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो आप अपनी पात्रता चेक कर आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए पात्रता कैसे चेक करें:-
  • अगर आपको भी ये जानना है कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिप क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और बाकी फील्ड भरनी हैं
  • आखिर में आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1
  • अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • इसके बाद अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं

4 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • पात्रता चेक करने के बाद आवेदनकर्ता के दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
लाभ भी जान लीजिए
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो प्रत्येक आयुष्मान कार्डधारक को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। आप इस कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप ये इलाज उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पताल शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें