Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। आप कई योजनाओं को देख सकते हैं जैसे, पीएम किसान योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना आदि। इसी क्रम में एक योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है और इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
इसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन आपने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इसके लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...