फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: यहां जानें क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका, मिलेगा पांच लाख रुपये का लाभ

Wed, 23 Aug 2023 07:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान बनवाने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
Apply Ayushman Card: अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें आपको पेंशन, रोजगार, शिक्षा, आवास, बीमा, राशन देने के अलावा आर्थिक मदद करने जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। सरकार हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर पहुंच सके। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' चलाई गई। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं, तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान बनवाने का तरीका - फोटो : Istock
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया। पर मौजूदा समय में इस योजना से की राज्य सरकारें भी जुड़ी। ऐसे में इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान बनवाने का तरीका - फोटो : Istock
मिलता है ये लाभ
  • आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, जिसका सारा खर्च सरकार वहन करती है।

4 of 6
आयुष्मान बनवाने का तरीका - फोटो : pixabay
इस तरह से कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिले, जो आयुष्मान कार्ड बनवाते हों
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान बनवाने का तरीका - फोटो : i stock
स्टेप 2 
  • इसके बाद आपको अपने दस्तावेज दिखाने हैं, क्योंकि आपके यहां पर कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे
  • इनमें आपसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि मांगे जाएंगे
  • साथ ही एक मोबाइल नंबर भी देना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान बनवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपकी पात्रता की जांच होगी और आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों को भी देखा जाएगा
  • इसके बाद जब सब कुछ सही पाया जाता है, तो फिर आपके कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
  • वहीं, 10-15 दिनों के भीतर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें