Indian Railways Luggage Rules: क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज की तरह ट्रेन में भी सामान लेकर जाने के नियम हैं, जिसके बारे में आपको अवश्य जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप?
- फोटो : अमर उजाला
Indian Railways Luggage Rules: भारत में ट्रेन की अहमियत किसी से छिपी नहीं है। ये न सिर्फ यात्रा का एक सुविधाजनक विकल्प है, बल्कि देश की लंबी दूरी तय करने का एक प्रमुख साधन भी है। हालांकि, ट्रेन में यात्रा करने के दौरान सामान लेकर जाने के बारे में कई नियम हैं जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है।
दरअसल, लोग अक्सर भारी-भरकम सामान लेकर ट्रेन में चढ़ते हैं, जबकि अगर हम फ्लाइट की बात करें, तो वहां सामान के बारे में सख्त नियम होते हैं और हर यात्री को इन नियमों का पालन करना पड़ता है। फ्लाइट में सामान के वजन का ध्यान रखना अनिवार्य होता है, क्योंकि अगर आप तय वजन से ज्यादा सामान लेकर जाएंगे तो आपको अतिरिक्त पैसे देने होंगे। पर, क्या आप जानते हैं कि ट्रेन फ्लाइट की तरह के सामान ले जाने का वजन तय है। इस बारे में बहुत से लोगों को जानकारी ही नहीं है। अगर आपको भी ये नियम नहीं पता हैं तो इस लेख को अंत पढ़ें।
विज्ञापन
2 of 6
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप?
- फोटो : Adobe stock
फर्स्ट एसी में सामान ले जाने के नियम
फर्स्ट एसी क्लास में यात्रा करते हुए यात्री 70 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं।
फर्स्ट एसी में 15 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति भी मिलती है।
इस अतिरिक्त सामान पर कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।
यह सुविधा यात्रा के दौरान आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन
3 of 6
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप?
- फोटो : अमर उजाला
सेकेंड एसी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं
सेकेंड एसी क्लास में यात्रा करने वाले यात्री 50 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं।
इसके अलावा 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट भी दी जाती है।
4 of 6
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप?
- फोटो : Adobe Stock
थर्ड एसी और चेयरकार में कितना सामान ले जा सकते हैं
थर्ड एसी और चेयरकार में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 40 किलोग्राम तक के सामान की अनुमति है।
इसमें 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान की छूट शामिल है।
इस तरह की छूट से यात्रियों को कुछ अधिक सामान ले जाने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप?
- फोटो : Adobe stock
स्लीपर क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं
स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 40 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति होती है।
इसके अलावा 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट भी मिलती है।