फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन और कितनी मिलती है पेंशन? यहां जानें सबकुछ एक क्लिक में

Wed, 28 Jan 2026 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Benefits: अटल पेंशन योजना के जरिए आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस योजना में आवेदन का तरीका क्या है? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria Details: सरकार कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाया जा सके। वैसे तो अधिकतर ऐसी योजनाएं देश में चल रही हैं जिनमें सब्सिडी या आर्थिक लाभ देने जैसे लाभ मिलते हैं। पर क्या आप जानते हैं एक योजना ऐसी भी है जिसके तहत 60 साल की उम्र के बाद पेंशन भी दी जाती है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अटल पेंशन योजना की जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के जरिए लोगों को पेंशन देने का काम किया जाता है। जान लें ये योजना एक निवेश योजना है जिसमें कम से कम 20 साल निवेश करना होता है और इसके बाद आपको पेंशन का लाभ मिलता है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और साथ ही जानेंगे आवेदन के तरीके से लेकर मिलने वाले लाभ तक सबकुछ। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कितना करना होता है निवेश?
  • अटल पेंशन योजना में आपको उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है यानी अलग-अलग उम्र के लिए अलग-अलग प्रीमियम होता है
  • जैसे, 18 साल का व्यक्ति हर महीने 210 रुपये निवेश करके हर महीने 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकता है
  • जबकि, 30 साल का व्यक्ति 577 रुपये महीना निवेश करके 5000 रुपये पेंशन प्राप्त कर सकता है
  • इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है?
  • इस योजना में आपको 5 तरह की पेंशन मिलती है और ये आपके निवेश पर निर्भर करती है
  • 1000 रुपये की, 2000 रुपये की, 3000 रुपये की पेंशन मिलती है
  • आपको 4000 रुपये और 5000 रुपये महीना भी पेंशन मिलती है
  • आप जैसा प्लान चुनते हैं, वैसी आपको पेंशन मिलती है

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
  • जो भारत का नागरिक है
  • जिसकी उम्र 18-40 साल के बीच है
  • जो करदाता नहीं है यानी जो टैक्स भरने के स्लैब में नहीं आता
  • जिसके पास बैंक खाता हो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें योजना में आवेदन?
  • इस योजना में अप्लाई करने के लिए पहले अपने बैंक जाएं
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिले
  • फिर आपकी केवाईसी होती है और आपको निवेश और पेंशन प्लान की जानकारी दी जाती है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर दिया जाता है
  • फिर हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम कट जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें