फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duplicate Pan Card: गुम हो गया है पैन कार्ड, तो इस सरल तरीके से पा सकते हैं डुप्लीकेट कार्ड

Thu, 23 Dec 2021 12:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर आज के समय में हर एक नौकरी पेशा और बिजनेसमैन के लिए काफी जरुरी है। इसका इस्तेमाल बैंक खाता खुलवाने से लेकर स्कूल और कॉलेज में दाखिले तक हर जगह किया जाता है। ऐसे में बहुत जरुरी है कि आपके पास आपका पैन कार्ड होना चाहिए। मगर कई बार लोगों का पैन कार्ड गुम हो जाता है, जिसके बाद उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अगर आपका पैन कार्ड किसी गलत आदमी के हाथ लग जाएगा, तो वो उसका गलत फायदा उठा सकता है। ऐसे में कई सारे लोग अपना पैन कार्ड खोने के बाद काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। मगर अब आपको अपने खोए हुए पैन कार्ड के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना एक डुप्लीकेट पैन कार्ड खुद ही प्रिंट कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टेप 1
  • अगर आपका भी पैन कार्ड खो गया है, तो आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की पैन सर्विसेज यूनिट वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको यहां पर रीप्रिंट पैन कार्ड वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। साथ ही ये विकल्प उन लोगों को मिलता है, जो पहले से पैन कार्ड बनवा चुके होते हैं। इसके बाद आपको डुप्लीकेट कॉपी मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
स्टेप 2
  • लिंक पर जाते ही आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको सारी जानकारी भरनी होगी। मगर आपको दाएं तरफ में बने बॉक्स में किसी पर भी सही का निशान नहीं लगाना होगा। साथ ही फॉर्म भरने के बाद आपको 105 रूपये भी देने होंगे, जो आप अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड या पेटीएम से ऑनलाइन भर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
स्टेप 3
  • अब आप इसका एक प्रिंट आउट निकाल लीजिए और उसके बाद इस फॉर्म पर अपनी फोटो लगाकर साइन कीजिए। इसके बाद अपने डीडी, चेक या फिर जिस तरीके से फीस भरी है उसकी कॉपी भी लगा दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
स्टेप 4
  • इसके बाद इसको आप NSDL के पुणे स्थित ऑफिस भेज दें। साथ ही अपनी जन्मतिथि का प्रूफ भी जरूर भेजें। ऐसा करने के 15 दिन के अंदर आपको आपका पैन कार्ड मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें