फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baal Aadhaar Card: घर पर ही बन जाएगा आपके छोटे बच्चे का आधार कार्ड, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Fri, 10 Jul 2026 02:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Baal Aadhaar Card Ghar Par Hi Kaise Banwayein: क्या आपके घर में भी 5 साल से छोटा बच्चा है? तो आप घर बैठे उसका घर बैठे ब्लू आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाल आधार कार्ड घर पर बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Baal Blue Aadhaar Card Apply Process: आज के समय में आधार कार्ड का पास में होना जरूरी हो जाता है, क्योंकि अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आपके कई सरकारी और गैर-सरकारी काम अटक सकते हैं। 

इसी तरह जो बच्चे 5 साल से छोटे हैं उनका भी आप आधार कार्ड बनवा सकते हैं जिसे ब्लू आधार कार्ड कहा जाता है, लेकिन आप चाहें तो बच्चों के इस आधार कार्ड को घर बैठे बनवा सकते हैं वो भी भारतीय डाक विभाग की मदद से। चलिए जानते हैं आप कैसे अपने बच्चे का बाल आधार कार्ड यानी ब्लू आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय डाक - फोटो : फाइल फोटो
कौन बनाता है घर आकर ब्लू आधार?
  • दरअसल, 5 साल से छोटे बच्चों का ब्लू आधार कार्ड UIDAI द्वारा बनाया जाता है
  • आप इसे घर बैठे भारतीय डाक विभाग की विशेष सुविधा के अंतर्गत बनवा सकते हैं
  • इसमें इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डाक विभाग आपके घर आकर आपके बच्चे का बाल आधार कार्ड बनाती है
विज्ञापन

3 of 5
बाल आधार कार्ड घर पर बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
बाल आधार बनवाने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र
एक्टिव मोबाइल नंबर
माता-पिता का आधार आदि

4 of 5
बाल आधार कार्ड घर पर बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
घर बैठे कैसे बनवाएं बच्चों का आधार कार्ड?

पहला स्टेप
  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टेप पर जाना है
  • फिर यहां से आपको PostInfo एप डाउनलोड करना है
  • अब आपको इस एप को इंस्टॉल करके खोलना है
  • फिर यहां पर आपको Service Request वाले ऑप्शन पर जाना है
  • जहां पर आपको नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी मांगी गई जानकारियां देनी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाल आधार कार्ड घर पर बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद सर्विस लिस्ट में IPPB आधार सर्विस का विकल्प चुन लें
  • फिर आपको Child Aadhaar Enrolment वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आखिर में ओटीपी रिक्वेस्ट करके ओटीपी भरकर सबमिट कर दें
  • अब इसके बाद जैसे ही आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट होगा, तो डाक विभाग अपने कर्मचारी को आपके घर भेजता है
  • जहां पर आपके  बच्चे का आधार नॉमिनेशन का काम पूरा कर दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें