Benefits of PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाओं को चला रही है, जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, बीमा, पेंशन, समेत कई अन्य तरह के लाभ मिल रहे हैं। इसी कड़ी में 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती पर भारत सरकार ने 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' की शुरूआत की। इस योजना का सीधा लाभ कई लोगों को मिलने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी और उसके बाद ही आप आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...