फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कौन जुड़ सकता है विश्वकर्मा योजना से और क्या है आवेदन की प्रक्रिया? आसान शब्दों में यहां जानें

Fri, 29 Sep 2023 04:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : Amar Ujala
Benefits of PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार कई ऐसी योजनाओं को चला रही है, जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन योजनाओं के जरिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, बीमा, पेंशन, समेत कई अन्य तरह के लाभ मिल रहे हैं। इसी कड़ी में 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती पर भारत सरकार ने 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' की शुरूआत की। इस योजना का सीधा लाभ कई लोगों को मिलने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी और उसके बाद ही आप आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : iStock
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ:-
  • 500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा
  • औजारों के लिए 15 हजार रुपये एडवांस
  • बिना सिक्योरिटी 1 लाख रुपये कर्ज मिलेगा, जिसे 18 महीने में वापस करना होगा और आगे आप और ज्यादा पैसे ले सकते हैं
  • इंसेंटिव जैसी सुविधाएं लाभार्थियों को मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : istock
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?
  • राजमिस्त्री, नाई ,मालाकार, धोबी, दर्जी
  • ताला बनाने वाले, अस्त्रकार, मूर्तिकार
  • पत्थर तराशने वाले, लोहार, सुनार

4 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : Istock
  • पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • फिशिंग नेट निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर संबंधिथ अधिकारी को आपको दस्तावेज देने हैं, जिसके बाद आपका फॉर्म भरकर आगे की प्रक्रिया करके आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें