PF Nominee: जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें महीने भर काम करने के बाद कंपनी सैलरी देती है। साथ ही कर्मचारियों को कई अन्य तरह की भी सुविधाएं दी जाती हैं। जैसे- कोई कंपनी आने-जाने के लिए कैब, बस आदि देती है, तो कोई कंपनी लंच की सुविधा देती है। वहीं, एक सुविधा ऐसी भी हैं जो सरकार देती है और वो पीएफ की। दरअसल, अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर आपके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और इतना ही पैसा सरकार भी जमा करती है। साथ ही पीएफ खाते में जमा पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में अगर आपने अपने खाते में अब तक नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो आपको ये जुड़वा लेना चाहिए जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका क्या है...