फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: घर बैठे मिनटों में पीएफ खाते में जोड़ें नॉमिनी, ये रहा सरल तरीका

Fri, 31 Dec 2021 01:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर बैठे मिनटों में पीएफ खाते में जोड़ें नॉमिनी, ये रहा सरल तरीका - फोटो : pixabay
बैंक में निवेश या एफडी करते समय आपको उसके लिए एक नॉमिनी को एड करना होता है। भविष्य में अगर निवेश करने वाले के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो इस स्थिति में उसके निवेश का सारा पैसा नॉमिनी को मिलता है। अक्सर बैंक में लोग जमा किए गए पैसों के लिए कोई न कोई नॉमिनी जरूर एड करते हैं। मगर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि पीएफ के खाते में भी आपको एक नॉमिनी को एड करना होता है, जो आपके बाद उस पैसों का सीधा अधिकारी होता है। किन्तु जानकारी न होने की वजह से कई लोग अपने पीएफ में किसी को नॉमिनी नहीं लगा पाते हैं। ईपीएफ आपको अपने खाते में नॉमिनी जोड़ने का मौका दे रहा है। पीएफ में नॉमिनी को जोड़ने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए आज हम इसके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर बैठे मिनटों में पीएफ खाते में जोड़ें नॉमिनी, ये रहा सरल तरीका - फोटो : Istock
नॉमिनी जोड़ने के लिए कीजिए ये काम:-

स्टेप 1

इसके लिए आप सबसे पहले ईपीएफ की वेबसाइट पर जाइए। इसके बाद आप यहां पर सर्विस वाले विकल्प का चयन कीजिए। अब फॉर इंप्लॉइज के विकल्प का चुनाव करें। इसके बाद आपको मेंबर यूएएन/ ऑनलाइन सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
घर बैठे मिनटों में पीएफ खाते में जोड़ें नॉमिनी, ये रहा सरल तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 2

अब आपको अपना यूएएन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आप मैनेजमेंट टैब पर क्लिक करके 'ई-नॉमिनेशन' का चयन करें। अब आपको प्रोवाइड डिटेल्स का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां पर अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी है।

4 of 5
घर बैठे मिनटों में पीएफ खाते में जोड़ें नॉमिनी, ये रहा सरल तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 3

फैमिली से जुड़ी डिटेल्स को भरने के लिए आप यस का चयन कीजिए। इसके बाद आप अपने परिवार की जानकारी यहां भरें। साथ ही आप एक से अधिक नॉमिनी लगा सकते हैं। अब आप सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर बैठे मिनटों में पीएफ खाते में जोड़ें नॉमिनी, ये रहा सरल तरीका - फोटो : पीटीआई
स्टेप 4

इसके तुरंत बाद आप ई-साइन पर क्लिक करके ओटीपी जनरेट कीजिए। इस प्रोसेस को करने के बाद आपके लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे डालकर सेव करते ही आपका नॉमिनी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें