Ration Card: सरकार हर साल कई ऐसी योजनाओं को लॉन्च करती है, जो लाभकारी और कल्याणकारी होती हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाए जाते हैं। जैसे- इन दिनों मुफ्त राशन की चर्चा सबसे ज्यादा है। राशन कार्डधारकों को कोविड काल होने की वजह से मुफ्त राशन दिया जा रहा है और साल 2023 में भी ये सुविधा जारी रहेगी। इसके अलावा कार्डधारकों को सस्ते राशन की सुविधा भी दी जा रही है, जिसमें परिवार के प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन दिया जाता है। पर अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो उस व्यक्ति का राशन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपके किसी परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाता है, तो आपको चिंता नहीं करनी है, क्योंकि आप इसे फिर से जुड़वा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...