Demat Account KYC: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। 30 जून से पहले आपको अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप 30 जून से पहले अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी नहीं कराते हैं, तो आप 30 जून के बाद स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको बिना रुकावट ट्रेडिंग करने के लिए जल्द से जल्द अपने डीमैट खाते की केवाईसी करा लेनी चाहिए। केवाईसी न कराने पर आपका ट्रेडिंग अकाउंट बंद हो जाएगा। ऐसे में आप अपने ट्रेडिंग अकाउंट में ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। इस कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेबी के नए नियमों के अनुसार आपको 30 जून से पहले अपने डीमैट अकाउंट की केवाईसी करा लेनी चाहिए। इससे पहले डीमैट अकाउंट की केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 थी। बाद में इसे बढ़ाकर 30 जून 2022 कर दिया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
Demat Account KYC
- फोटो : अमर उजाला
डीमैट अकाउंट की केवाईसी करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेट करना होगा। इसमें आपको अपना नाम, पैन कार्ड नंबर, पता (एड्रेस), ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, इनकम रेंज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स देनी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Demat Account KYC
- फोटो : Pixabay
इसके अलावा वो इन्वेस्टर्स जो कस्टोडियन सुविधाओं का उपयोग करते हैं। उन्हें अपनी कस्टोडियन डिटेल्स को अपडेट कराना है। डीमैट अकाउंट की केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। केवाईसी करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
4 of 5
Demat Account KYC
- फोटो : Pixabay
केवाईसी के लिए आपको अपने स्टॉक ब्रोकर से कॉन्टेक्ट करना है। निवेशक डिपॉजिटर पार्टिसिपेंट के जरिए भी अपनी केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा सभी ब्रोकरेज हाउस भी निवेशकों को ऑनलाइन केवाईसी की सुविधा दे रहे हैं।
आप ब्रोकरेज हाउस के ऑफिस में विजिट करके भी ऑनलाइन केवाईसी करा सकते हैं। ऐसे में आपको बिना रुकावट स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए जल्द से जल्द 30 जून से पहले अपने ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट की केवाईसी करा लेनी चाहिए।