फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: बारिश में धुंधला नहीं होगा साइड मिरर, आजमाएं ये सस्ता तरीका

Thu, 10 Jul 2025 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बरसात के मौसम में साइड मिरर पर पानी की काफी बूंदें जमा हो जाती हैं। इस कारण ड्राइवर को पीछे का नजारा साफ ढंग से नहीं दिख पाता है। इस कारण दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
How to keep side mirrors clear in rain - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात का सीजन अपने साथ ठंडक लेकर आता है। वहीं इस सीजन में वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। बरसात के मौसम में कार चलाते समय विजिबिलिटी कम हो जाती है। इस दौरान लोग काफी सतर्क होकर गाड़ी को ड्राइव करते हैं। वहीं विंडशल्ड के वाइपर को लेकर भी लोग काफी सतर्क रहते हैं। हालांकि, इन सब चीजों पर ध्यान देने के बावजूद कई लोग साइड मिरर को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। बरसात के मौसम में साइड मिरर पर पानी की काफी बूंदें जमा हो जाती हैं। इस कारण ड्राइवर को पीछे का नजारा साफ ढंग से नहीं दिख पाता है। इस कारण दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। यह समस्या हाईवे, तेज रफ्तार में ड्राइविंग करते समय या रात के वक्त खतरनाक साबित हो सकती है। अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। 

विज्ञापन

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको एक सस्ते और आसान जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने के बाद बरसात के समय भी कार चलाते समय साइड मिरर साफ दिखेगा। इससे आपकी सुरक्षा बढ़ेगी। 

इसमें आपको एक आलू को काटना है। इसके बाद आलू के कटे हुए हिस्से की तरफ से साइड मिरर के शीशे को रब करना है। आलू से शीशे को रब करने के बाद वह साफ हो जाएगा। इसके बाद शीशे पर कितना भी पानी गिरता है लेकिन उसकी बूंदें शीशे पर नहीं चिपकेंगी। 

इस कारण आपको कार से सफर पर निकलने से पहले एक आलू अपने पास रख लेना चाहिए। बरसात के समय आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे साइड मिरर पर पानी की बूंदें नहीं चिपकेंगी और आपको शीशे में पीछे से आती गाड़ियां साफ दिखेंगी। 
विज्ञापन

इस उपाय को अपनाने के बाद आपकी विजिबिलिटी तो बेहतर होगी साथ ही आपकी ड्राइविंग भी सुरक्षित होगी। इस तरह की छोटी छोटी सावधानियां बड़े हादसों को टाल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें