स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट में अहमदाबाद देश का नंबर 1 शहर बनकर उभरा है। अहमदाबाद पिछले साल पांचवे स्थान पर था। इस लिस्ट में भोपाल दूसरे नंबर पर है। वहीं इसी सूची में लखनऊ तीसरे स्थान पर शुमार हुआ है। एक वर्ष में लखनऊ ने 41 अंकों की छलांग लगाकर यह स्थान पाया है। इसके पीछे की बड़ी वजह लखनऊ नगर निगम और नगर आयुक्त द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में किए गए बड़े बदलाव शामिल हैं। भारत सरकार हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करती है। इसमें देश के शहरों को उनकी स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकित किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि कौन सा शहर सबसे साफ है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है स्वच्छ सर्वेक्षण कैसे किया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण तीन स्तंभों पर आधारित है आइए जानते हैं इनके बारे में