सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस कड़कड़ाती ठंड में रजाई, कंबल और मोटे बिस्तर हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन जाते हैं। ठंड से राहत पाने के लिए हम इन्हें महीनों तक इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल करते समय हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि इनकी सफाई भी काफी जरूरी होती है। अगर आप लंबे समय तक रजाई के कवर, बिस्तर को नहीं धोते हैं तो इनमें धूल, मिट्टी, पसीने के बैक्टीरिया, डेड स्किन और एलर्जी पैदा करने वाले कण जमा हो जाते हैं।
अगर आप लगातार गंदे बिस्तर इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा संबंधी समस्याएं और संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है। इस कारण आपको इस बारे में जानना जरूरी है कि रजाई के कवर, कंबल और बिस्तर को सर्दियों के सीजन में कितने दिनों के अंतराल में धोना सही रहता है?