फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtube: यूट्यूब पर 100 व्यूज आने पर कितने रुपये मिलते हैं? जानें यहां

Fri, 22 Nov 2024 03:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि यूट्यूब पर 100 व्यूज आने के पर कितनी कमाई होती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
YouTube - फोटो : FREEPIK
YouTube: इंटरनेट आने के बाद दुनिया के कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन पर कई लोग अपना ज्यादातर समय यूट्यूब पर फिल्में या दूसरे तरह के वीडियोज को देखते हुए व्यतीत करते हैं। आज के समय यूट्यूब एक बहुत बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इस प्लेटफॉर्म पर कई लोग अच्छा कंटेंट बनाकर शानदार कमाई कर रहे हैं।

अगर आपके पास रचनात्मकता, कंटेंट क्रिएशन और सोशल मीडिया पर क्या चलेगा और क्या नहीं? इसकी अच्छी खासी समझ है तो आप यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि यूट्यूब पर 100 व्यूज आने के पर कितनी कमाई होती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
YouTube - फोटो : FREEPIK
यूट्यूब पर आपकी कितने रुपये की कमाई होगी? इसका निर्धारण CPM के आधार पर किया जाता है। यह विभिन्न चैनलों और दर्शकों के आधार पर बदलता है। यूट्यूब से आपको पैसे तभी मिलते हैं जब आपका चैनल मॉनेटाइज हो जाता है और वीडियोज पर विज्ञापन चलते हैं। 

Visa Free Entry: इन देशों में भारतीय लोग कर सकते हैं वीजा फ्री एंट्री, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 5
YouTube - फोटो : FREEPIK
वहीं बात अगर भारत की करें तो यहां का CPM अमूमन 20 रुपये से लेकर 150 रुपये के बीच होता है अर्थात 100 व्यूज पर आपको 2 रुपये से लेकर 15 रुपये तक की कमाई हो सकती है। 

4 of 5
YouTube - फोटो : FREEPIK
इसके अलावा बात अगर विकसित देशों (अमेरिका, स्विट्जरलैंड आदि) की करें तो वहां पर CPM ज्यादा होता है। वहां आपको 100 व्यूज पर 15 रुपये से लेकर 50 रुपये तक मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
YouTube - फोटो : FREEPIK
अगर आप यूट्यूब पर टेक, एजुकेशन, फाइनेंश आदि विषयों पर कंटेंट बना रहे हैं तो आपका CPM ज्यादा होगा। वहीं मनोरंजन या ब्लॉग्स जैसे कंटेंट पर CPM कम मिलता है। इन सब को तय करने में कई और बातों का भी ध्यान रखा जाता है। 

Govt Scheme: बड़ी शानदार है सरकार की यह योजना, 100 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं करीब 16 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें