फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: अगर किसी कारण हटवा रहे हैं अटल पेंशन योजना से अपना नाम, तो कितने पैसे मिलते हैं वापस? यहां जानें

Mon, 30 Jun 2025 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Se Naam Wapas Lene Par Kitne Paise Wapas Milte Hain: अगर आप भी अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं और किसी कारण आपको अपना नाम योजना से हटवाना पड़ रहा है, तो क्या आप जानते हैं आपको कितने पैसे वापस मिलते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना से नाम हटवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana Rules: किसी प्रदेश की राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाओं को चला रहे हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लाभार्थियों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। इसमें कई अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे, एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे भारत सरकार चलाती है और ये एक पेंशन योजना है।

अगर आप भी अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप जुड़ सकते हैं जिसके बाद आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने पेंशन मिलती है। पर अगर आप किसी कारण अपना नाम इस अटल पेंशन से हटवाना चाहते  हैं तो ये कैसे करवा सकते हैं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि आपको इस योजना से नाम हटवाने के बाद कितने पैसे वापस मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना से नाम हटवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लें अटल पेंशन योजना को
  • दरअसल, अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसमें उम्र के हिसाब से आपको पहले निवेश करना होता है। इसके बाद 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना से नाम हटवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बंद करवा सकते हैं योजना को:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अटल पेंशन योजना में आवेदन किया है, लेकिन अब किसी कारण से आपको इस योजना से अपना नाम हटवाना है तो आप हटवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको उस बैंक में जाना है जहां आपने आवेदन किया था
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको योजना से अपना नाम वापस लेना है

4 of 5
अटल पेंशन योजना से नाम हटवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपको वो रसीद बैंक अधिकारी को देनी है
  • इसके बाद अधिकारी आपकी जानकरी को सिस्टम में वेरिफाई करते हैं
  • अब आपके आवेदन को कैंसिल कर दिया जाता है
  • इसके लिए आपकी ई-केवाईसी होती है और फिर आपका नाम योजना से हटा दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना से नाम हटवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कितने पैसे मिलते हैं वापस?
  • अगर आप अपना नाम अटल पेंशन योजना से वापस लेते हैं तो आपको आपके द्वारा जमा किए गए पैसे और उस पर मिला ब्याज वापस मिलता है। इसमें सरकार जो अपनी तरफ से योगदान करती है और उस पर जो ब्याज मिलता है, वो आपको वापस नहीं मिलता है। योजना से नाम हटवाने के कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पैसे वापस आ जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें