फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: कल से बदलने जा रहे ये नियम, जानें आप पर क्या होगा असर

Mon, 30 Jun 2025 02:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग नियमों से लेकर एलपीजी गैस कीमतों में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़े कुछ नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। सरकार एक जुलाई से छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
Rules Change From July 1st - फोटो : AdobeStock
हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी सिलसिले में 1 जुलाई, 2025 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। बदले जा रहे इन नियमों का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। अगर आपको बदले जा रहे इन नियमों के बारे में पता नहीं है तो कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको बदले जा रहे इन नियमों के बारे में पहले जान लेना चाहिए और समय रहते अपने जरूरी काम को पूरा करा लें। आईआरसीटीसी तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग नियमों से लेकर एलपीजी गैस कीमतों में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़े कुछ नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। सरकार एक जुलाई से छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Rules Change From July 1st - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी तत्काल टिकट नियमों में बदलाव

1 जुलाई से अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आधार नंबर आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करना होगा और उसका वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा। वहीं 15 जुलाई, 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड से ओटीपी वेरिफिकेशन भी जरूरी है। नए नियमों के तहत तत्काल टिकट की विंडो के खुलने के 30 मिनट बाद एजेंट टिकट बुक कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Rules Change From July 1st - फोटो : Adobe Stock

आईसीआईसीआई बैंक के सर्विस चार्च में बदलाव

कुछ सेवाओं को लेकर आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सर्विस चार्ज में बदलाव किया है। अब ग्राहकों को कुछ बैंक सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। इनमें डिमांड ड्राफ्ट, मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के ATM से पैसे निकालने, कैश जमा करने और निकालने, डेबिट कार्ड फीस आदि शामिल हैं। ये बदलाव आज 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। 

4 of 5
Rules Change From July 1st - फोटो : Adobe Stock

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। इस कारण 1 जुलाई से घरेलु एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rules Change From July 1st - फोटो : Adobe Stock

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में बदलाव

सरकार हर तिमाही आधार पर छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव करती है। 1 जुलाई से सरकार जुलाई से सितंबर के लिए छोटी बचत योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, एनएससी, पीपीएफ, केवीपी आदि योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें