देश में शिल्पकारों और कारीगरों के लिए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर की थी। पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को नई पहचान दिलाने और उनको आर्थिक स्तर पर मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत सरकार हस्तशिल्प वा पारंपरिक कार्यों को प्रोत्साहन देना चाहती है। इसके अलावा कारीगरों और शिल्पकारों को आधुनिक टूल्स और ट्रेनिंग मुहैया कराकर उनको स्वारोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करके आर्थिक स्तर पर मजबूत करना चाहती है। इस स्कीम के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को लोन की सुविधा भी दी जाती है।