फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन में बीड़ी या सिगरेट पीने पर कितना लगता है जुर्माना? जानें जुर्माने की नई दरें

Sat, 05 Sep 2026 02:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Fine Details: भारतीय रेलवे के कई ऐसे नियम हैं जिनका पालन न करने पर आपको जेल तक हो सकती है। जबकि, कई नियमों का पालन न करने पर आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। जैसे- धूम्रपान करने पर। 
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन में सिगरेट पीने पर कितना जुर्माना है? - फोटो : Amar Ujala AI
Indian Railways: भारतीय रेलवे हर रोज कई ट्रेनों का संचालन अलग-अलग स्टेशनों से करता है जिससे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। आप अगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो बतौर यात्री आपको कई तरह के नियमों का पालन करना होता है।

इसमें यात्रा के लिए टिकट लेने से लेकर बाकी कई अन्य नियम शामिल हैं। कई नियम ऐसे हैं जिनका पालन न करने पर आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, रेलवे ने कई नियमों में बदलाव करते हुए छोटे अपराधों पर अब केस नहीं होगा बल्कि, अब सीधे जुर्माना देना होगा। चलिए जानते हैं ट्रेन या रेलवे परिसर में धूम्रपान करने पर आप पर कितना जुर्माना लग सकता है...
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन में सिगरेट पीने पर कितना जुर्माना है? - फोटो : Freepik.com
धूम्रपान करने पर कितना जुर्माना देना होगा?
  • जान लीजिए कि रेलवे स्टेशन, रेलवे परिसर या ट्रेन में कोई भी धूम्रपान नहीं कर सकता
  • अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है
  • रेलवे के नियमों के मुताबिक, बीड़ी-सिगरेट पीते हुए पकड़े जाने पर आप पर 2000 रुपये का जुर्माना लग सकता है
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन में सिगरेट पीने पर कितना जुर्माना है? - फोटो : AdobeStock
क्या शराब पीने पर भी जुर्माना लगता है?
  • हां, शराब पीने पर भी रेलवे आप पर जुर्माना लगा सकता है
  • शराब या किसी भी अन्य तरह का नशा करने या नशा करने पर आपको ट्रेन से उतारा जा सकता है
  • साथ ही आपको 24 घंटे की जेल हो सकती है या फिर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है

4 of 6
ट्रेन में सिगरेट पीने पर कितना जुर्माना है? - फोटो : AdobeStock
बिना वैध टिकट सफर करने पर कितना जुर्माना?
  • आप ट्रेन में बिना वैध टिकट या पास के सफर नहीं कर सकते
  • ऐसा करने पर अब कम से कम 500 रुपये जुर्माना देना होगा
  • जबकि, पहले ये जुर्माने की 250 रुपये थी
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन में सिगरेट पीने पर कितना जुर्माना है? - फोटो : AdobeStock
किन-किन अपराधों के लिए कितना जुर्माना लगता है?
  • अगर कोई पुरुष यात्री महिला कोच में सफर करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर 2500 रुपये का जुर्माना लगेगा
  • कोई यात्री अगर किसी दूसरे यात्री की कंफर्म सीट पर बैठता है उस पर कब्जा करता है यानी वहां से हटता नहीं है, तो 1000 रुपये जुर्माना लगेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन में सिगरेट पीने पर कितना जुर्माना है? - फोटो : AdobeStock
  • ट्रेन में आप बिना अनुमति खतरनाक या विस्फोटक सामग्री नहीं ले जा सकते। अगर आप ऐसा करते हैं, तो 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
  • बिना संबंधित विभाग के अनुमति के ट्रेन या स्टेशन में सामान बेचने पर या भीख मांगते हुए पहली बार पकड़े जाने पर 2000 रुपये का जुर्माना लग सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें