फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge Tips: आपका फ्रिज रोजाना कितनी बिजली खर्च करता है? यहां जानें ये जरूरी बात

Wed, 03 Jun 2026 06:27 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fridge Daily Kitni Bijli Use Karta Hai: क्या आप जानते हैं कि आपका फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है और व भी रोजाना? शायद नहीं, तो चलिए यहां इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Fridge Electricity Uses: हम जब भी कुछ सामान घर पर लाते हैं तो हमेशा एक चिंता तो जरूर रहती है कि ये खराब न हो जाए। जैसे- सब्जियां या कुछ खाने का सामान। इसके लिए लोग सब्जियों, फलों आदि को फ्रिज में रखते हैं ताकि ये खराब न हो।

गर्मियों में तो फ्रिज का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि पानी ठंडा करने से लेकर फ्रिजर में बर्फर जमाने जैसी जरूरतें होती हैं। फ्रिज लगभग 24 घंटे ही रोजाना ऑन रहता है, लेकिन क्या आपने कभी ये जाना है कि आपका फ्रिज रोजाना कितनी बिजली खर्च करता है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AdobeStock
आपका फ्रिज एक महीने में कितनी बिजली खर्च करता है? 
  • हर महीने की बात करें तो फ्रिज लगभग 30-60 यूनिट प्रतिमाह खर्च करता है
  • अब अगर आपके वहां बिजली का यूनिट 7 रुपये भी है, तो इस हिसाब से आपका फ्रिज हर महीने लगभग 210 रुपये से लेकर 420 रुपये तक खर्च करता है
विज्ञापन

3 of 5
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI Generated
रोजाना कितनी बिजली खर्च करता है आपका फ्रिज?
  • माना जाता है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले फ्रिज एक दिन में लगभग 1-2 यूनिट खर्च करता है
  • हालांकि, दुकानों में लगे फ्रिज, डबल डोर या बड़े फ्रिज अधिक यूनिट खर्च कर सकते हैं
  • ऐसे में अगर आपके वहां बिजली का 7 रुपये प्रति यूनिट है, तो फ्रिज चलाने पर आपका रोजाना का बिल 7-14 रुपये तक आ सकता है

4 of 5
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AdobeStock
कौन सा फ्रिज कम खर्च करता है बिजली?
  • अगर आप पुराना फ्रिज खरीद रहे हैं, तो जान लें ये अधिक बिजली खर्च करते हैं
  • 5 स्टार वाले फ्रिज खरीदने की सलाह दी जाती है
  • ऐसा इसलिए क्योंकि ये फ्रिज बाकी स्टार रेटिंग की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AdobeStock
फ्रिज का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
  • फ्रिज के डोर को खोलकर न रखें
  • वरना अंदर की कूलिंग बाहर निकलती है
  • फ्रिज के दरवाजे को ठीक से बंद करें
  • फ्रिज को दीवार से दूर रखें
  • सीधा गर्म खाना फ्रिज में रखने से बचें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें