Jio 1748 Plan Full Detail: देश में कई लोग लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स को मोबाइल में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको जियो के एक किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो के इस प्लान की कीमत 1748 रुपये है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो मुख्य रूप से कॉलिंग और एसएमएस सुविधाओं का उपयोग स्मार्टफोन में करते हैं। यह प्लान पूरे 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस कारण आपको बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती।