फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: महीने भर गीजर चलाने पर कितना आता है बिजली बिल? इस्तेमाल के हिसाब से समझें पूरा गणित

Mon, 16 Nov 2026 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Geyser Consume Electricity: गीजर का इस्तेमाल पानी गर्म करने के लिए किया जाता है
  • खासतौर पर सर्दियों में घरों में इसकी काफी जरूरत पड़ती है
विज्ञापन
1 of 5
गीजर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : Amar Ujala AI
सर्दियों का मौसम आते ही घरों में गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। सुबह नहाने से लेकर गर्म पानी से दूसरे काम करने तक, इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना गीजर चलाने से महीने के बिजली बिल पर कितना असर पड़ता है? दरअसल, कई लोगों को लगता है कि गीजर कुछ ही देर चलता है, इसलिए बिजली की खपत भी कम होगी।

हालांकि, इसका खर्च गीजर की क्षमता, बिजली की खपत और इस्तेमाल के समय पर निर्भर करता है। तो चलिए आसान गणित से समझते हैं कि महीने भर गीजर चलाने पर कितनी बिजली खर्च हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गीजर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI Generated
गीजर चलाने पर कितनी बिजली खर्च होती है?
  • घर में इस्तेमाल होने वाले गीजर अलग-अलग पावर रेटिंग के आते हैं
  • इनमें 1500 वॉट, 2000 वॉट और 3000 वॉट के मॉडल आम हैं
विज्ञापन

3 of 5
गीजर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI
  • गीजर की बिजली खपत समझने के लिए उसका वॉटेज जानना जरूरी है
  • इसे आप ऐसे समझि कि उदाहरण के लिए 2000 वॉट यानी 2 किलोवॉट का गीजर एक घंटे लगातार हीटिंग करने पर 2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है
  • इसी तरह 3000 वॉट का गीजर एक घंटे में 3 यूनिट बिजली खर्च करेगा

4 of 5
गीजर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : Adobe Stock
रोजाना आधे घंटे चलाने पर कितना खर्च?
  • मान लीजिए आपके घर में 2000 वॉट का गीजर लगा है
  • आप इसे रोजाना 30 मिनट तक पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल करते हैं
  • इस हिसाब से बिजली की खपत रोजाना 1 यूनिट होती है और ये 30 दिन तक 30 यूनिट होगी
  • ऐसे में अगर 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो इस हिसाब से खर्च 240 रुपये होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गीजर कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI
गीजर चलाते समय बिजली बचाने के लिए क्या करें?
  • गीजर को जरूरत के मुताबिक ही चलाएं
  • बिना जरूरत इसे लंबे समय तक ऑन न छोड़ें
  • परिवार की जरूरत के हिसाब से सही क्षमता वाला गीजर चुनें
  • अच्छी इंसुलेशन और बेहतर स्टार रेटिंग वाले मॉडल को प्राथमिकता दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें