फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूम हीटर खरीदने से पहले जान लें कितने वॉट का हीटर आपके कमरे के लिए है सही, वरना आएगा भारी बिजली बिल

Wed, 04 Nov 2026 08:28 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Right Wattage Room Heater Buying Guide: अक्सर लोग जल्दीबाजी में रुम हीटर खरीदने से पहले ये नहीं सोचते हैं कि उनके कमरे के लिए कितने वॉट का रूम हीटर सही रहेगा।
  • अगर आप भी नया रुम हीटर खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
रूम हीटर खरीदने के सही तरीके - फोटो : AI
How Many Watts Heater For Room Size: सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपने घरों को गर्म रखने के लिए बाजार से रूम हीटर खरीदना शुरू कर देते हैं। लेकिन बिना सोचे-समझे गलत क्षमता या ज्यादा वॉट का हीटर खरीद लेने के कारण सर्दियों में बिजली का भारी-भरकम बिल आने लगता है जो लोगों की जेब पर भारी पड़ता है। हर कमरे का आकार और उसकी ठंडक अलग होती है, इसलिए रूम हीटर हमेशा कमरे के साइज और अपनी जरूरत के हिसाब से ही चुनना चाहिए।

अगर आप भी इस ठंड में नया हीटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जरूरी बातें जान लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। आइए इस लेख में जानते हैं कि आपके कमरे के लिए कितने वॉट का हीटर सही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
कितने वॉट का हीटर जरूरी?
  • छोटे कमरे के लिए 1000 से 1500 वॉट तक का हीटर एकदम सही रहता है।
  • वहीं, अगर आपका कमरा या हॉल बड़ा है, तो आपको 2000 से 2500 वॉट तक की क्षमता वाला हीटर चुनना चाहिए।
  • सही वॉट का हीटर आपके कमरे को जल्दी और प्रभावी तरीके से गर्म रखता है, जिससे आपको सर्दी में बेहतर गर्माहट का पूरा अहसास मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
कमरे का साइज क्यों है महत्वपूर्ण?
  • कमरे का आकार समझना बहुत जरूरी है। छोटे बेडरूम या ऑफिस केबिन में कम जगह होने के कारण छोटा हीटर बहुत जल्दी गर्मी फैला देता है।
  • इसके विपरीत, बड़े हॉल या कमरे में हवा का दायरा ज्यादा होता है, इसलिए वहां ज्यादा पावर वाले हीटर की जरूरत पड़ती है ताकि ठंड से राहत मिल सके और तापमान संतुलित बना रहे।

4 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
कौन सा हीटर सबसे बेहतर?
  • बाजार में ब्लोअर, फैन हीटर, कार्बन और ऑयल फिल्ड रेडिएटर जैसे कई विकल्प मौजूद हैं।
  • आप अपनी जरूरत, कमरे के साइज और अपने बजट के हिसाब से इनमें से सही प्रकार का हीटर चुन सकते हैं।
  • हर हीटर की अपनी खासियत होती है, जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती है और सर्दियों के मौसम में आपको आरामदायक गर्माहट देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
बिजली बिल से कैसे बचें?
  • सर्दियों में बिजली के भारी बिल से बचने के लिए हमेशा थर्मोस्टेट वाले हीटर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • जब कमरा अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो हीटर को बंद कर दें या उसकी सेटिंग कम कर दें।
  • ऐसा करने से बिजली की फिजूलखर्च से बचा जा सकता है और आपके घर का बिजली का बिल भी नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें