हम में से अधिकतर लोग अक्सर फ्लाइट में सफर करते हैं। फ्लाइट लंबी दूरी का सफर करने का अच्छा साधन है। एक समय था जब लंबी दूरी का सफर करने में लोगों को कई दिनों का वक्त लगता था। वहीं विमानों के आने के बाद यह समय कुछ घंटों तक सीमित रह गया है। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि एयरप्लेन कितने तरह के होते हैं? इनमें अंतर क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। कई विमान केवल यात्रियों लिए होते हैं, तो कुछ फाइटर प्लेन होते है जिनका मुख्य काम ही देश की सीमा की रक्षा करना और दुश्मन को युद्ध में करारा जवाब देना होता है। इन सब के अलावा कई मालवाहक विमान होते हैं, जिनका काम कार्गों को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना होता है।