How many times you can update your name in aadhaar card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसे विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है, जो हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा मोबाइल सिम कार्ड खरीदने, बैंकिंग और कई दूसरी जगहों पर भी यह कार्ड उपयोग में आता है। यही नहीं आधार कार्ड को आज के समय पैन कार्ड, बैंकिंग कई सेवाओं के साथ लिंक किया जा रहा है। यह करने से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ रही है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिलने में आसानी हुई है। आज के समय देश में करोड़ों लोग अपना आधार कार्ड बनवा चुके हैं।