फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट करा सकते हैं अपना एड्रेस, जरूर जान लीजिए यह बात

Sun, 09 Feb 2025 07:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि आधार कार्ड में आप अपने पते को कितनी बार अपडेट करा सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock
Aadhaar Card: आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाने वाला एक खास तरह का दस्तावेज है, जो देश के हर नागरिकों को 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करता है। आधार कार्ड आने के बाद आप कई सरकारी या गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। आज के समय बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो, स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करना हो या किसी प्रकार की बैंकिंग सेवा का लाभ लेना हो कई जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। इस कारण यह काफी उपयोगी दस्तावेज है। आधार कार्ड कई प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने में भी कारगर साबित हो रहा है। इस कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक डिटेल्स (जैसे फिंगरप्रिंट, रेटिना स्कैन) और डेमोग्राफिक डिटेल्स (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि) दर्ज होती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock
कई बार आधार कार्ड बनवाते समय उसमें किसी प्रकार की गलती हो जाती है, ऐसे में यूआईडीएआई आपको आधार कार्ड अपडेट कराने का मौका देता है। कई लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि आधार कार्ड में आप अपने पते को कितनी बार अपडेट करा सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock
अगर आप भी इस सवाल के उत्तर को जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आधार कार्ड में एड्रेस को अपडेट करने की कोई लिमिट तय नहीं की गई है। आप जितनी बार चाहें, उतनी बार आधार कार्ड में अपने एड्रेस को बदलवा सकते हैं।

IRCTC Tour Package: महाकुंभ जाने की बना रहे योजना, तो आईआरसीटीसी लाया है यह सस्ता टूर पैकेज

4 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। इसके बाद आपको वहां से अपडेट फॉर्म लेकर उसे भरना है। फॉर्म में यह बताना होगा कि आपको अपना एड्रेस अपडेट कराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock
फॉर्म जमा करने के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लिया जाएगा, उसके बाद आपके एड्रेस को अपडेट करने की रिक्वेस्ट डाल दी जाएगी। एड्रेस बदलवाने के लिए आपके पास बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड, पासपोर्ट या घर की रजिस्ट्री जैसे जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें